जैविक प्रमाणीकरण

प्रमाणीकरण की परिभाषा
आवश्यकताओं को पूरा करने पर जब प्रमाणीकरण संस्थाएँ या अधिकारिक मान्यता प्राप्त प्रमाणीकरण संस्थाएँ लिखित या उसके बराबर आश्वासन देती हैं को प्रमाणीकरण कहा जाता है।
खाद्य उत्पादन का प्रमाणीकरण क्रमबद्ध निरीक्षण गतिविधियों जैसे-लगातार निरीक्षण, गुणवत्ता आश्वासन प्रणालियों की आॅडिटिंग तथा तैयार उत्पाद का परीक्षण पर निर्भर करता है। प्रमाणीकरण संस्था अवधारणा के अनुसार, उत्पादन या हेण्डलिंग प्रक्रियाएँ एक्ट तथा रेगुलेशन का पालन करती है और इनका ऑर्गेनिक प्रक्रिया के सर्टिफिकेट द्वारा दस्तावेजीकरण करती है।

प्रमाणीकरण संस्था
वह संस्था जो यह सत्यापित करे कि जिस उत्पाद पर ”ऑर्गेनिक” लेबल लगा हुआ है या ”ऑर्गेनिक” के रूप में बेचा जा रहा उत्पादन दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्पादित या संसाधित तथा आयात किया गया है।
विभिन्न प्रमाणीकरण एजेन्सियाँ, विभिन्न ऑर्गेनिक उत्पाद मानकों के लिए अपनी प्रमाणीकरण सेवाएँ प्रदान करती हैं। उत्पाद तथा प्रक्रिया दोनों का प्रमाणीकरण इन एजेन्सियों द्वारा किया जाता है। कुछ एजेन्सियाँ एकल तथा समूह दोनों प्रकार की प्रमाणीकरण योजनाएँ प्रदान करती हैं।

ऑर्गेनिक लेबल तथा प्रमाणीकरण चिन्ह
बाजार या दुकानों में खरीददारों को यह प्रदर्शित करने के लिए कि उत्पाद ऑर्गेनिक है, प्रायः लेबल या प्रमाणीकरण चिन्हों का प्रयोग होता है। ये लेबल रजिस्टर्ड होते हैं। इनका केवल अधिकारिक उत्पादकर्ता तथा प्रोसेसरों के द्वारा उपयोग किया जा सकता है। जब उत्पादक या प्रोसेसर प्रमाणित हो जाता है, तब प्रमाणीकरण अनुबंध पर हस्ताक्षर कर प्राप्त किया जाता है। ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण यह पुष्टि करता है कि उत्पाद, विशिष्ट जैविक मानकों के अनुसार उत्पादित तथा संसाधित है।
लेबल एवं प्रमाणीकरण चिन्ह, उपभोक्ताओं को सरलता से ऑर्गेनिक उत्पादों की विश्वसनीयता को पहचानने में मदद करते हैं। इस प्रकार, यह मार्केंटिंग का महत्वपूर्ण तरीका है और ये कृत्रिम उत्पादों की तुलना में अच्छा मूल्य प्राप्त करने में मदद करते हैं।

ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण/प्रमाणीकरण चिन्हों का महत्व
ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं तथा ऑर्गेनिक किसानों के बीच विश्वसनीयता बनाना है।
ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण चिन्ह, प्रमाणित ऑर्गेनिक भोज्य पदार्थों को पारम्परिक कृत्रिम भोज्य पदार्थों से अलग करने का एक मात्र तरीका है।
लेबल तथा प्रमाणीकरण चिन्ह उपभोक्ताओं में ऑर्गेनिक उत्पादों की विश्वसनीयता को पहचान कराने में मदद करते हैं और साथ ही ऑर्गेनिक उत्पादों का पारम्परिक कृत्रिम उत्पादों से अच्छी कीमत दिलाते हैं।

प्रमाणीकरण प्रक्रिया
प्रत्येक प्रमाणीकरण एजेन्सी द्वारा अपनाई प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूर्व निर्धारित होती है। यह प्रक्रिया अक्रेडिटेशन एजेन्सियों द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पालन करनी चाहिए। प्रमाणीकरण प्रक्रिया को प्राथमिक उत्पादन तथा गैर-प्राथमिक उत्पादन के लिए डिजाइन किया जाता है।

Scroll to top