अमृतजल एक किण्वित द्रव्य है जो देशी गाय के गौ-मूत्र, गोबर, गुड़ तथा पानी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। अमृत जल तैयार करने की विधि नेटुको फार्मिंग के प्रणेता एस. ए. दाभोलकर द्वारा 2001 में दी गई है।
सामग्री
- गौ-मूत्र : 1 लीटर
- गाय का ताजा गोबर: 1 किलो
- गुड़: 50 ग्राम
- पानी: 10 लीटर
विधि:
उपरोक्त सामग्री को मिलाकर तीन दिन तक किण्वित करें। प्रतिदिन इस घोल को 2 से 3 बार अवश्य हिलायें। चैथे दिन यह घोल उपयोग में लिया जा सकता हैं।
उपयोग:
10 प्रतिशत अमृत जल का फसलों पर छिड़काव करें।