प्रमाणीकरण प्रक्रिया का उदाहरण

प्रमाणीकरण कार्यक्रम

प्रमाणीकरण कार्यक्रम को शुरू करने के लिए ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण प्रश्नावली को भरना होता है। इस प्रश्नावली को भरने के बाद वनसर्ट की ओर से प्रमाणीकरण क्रिया के लिए उपयुक्त प्रस्ताव उत्पादक को भेजा जाता है। प्राथमिक ऑर्गेनिक उत्पादन प्रमाणीकरण में निम्न चरण होते हैं –

  1. प्रमाणीकरण के लिए प्रस्ताव: इसमें उत्पादक को विभिन्न अवस्थाओं तथा उस पर लगने वाले मूल्य की जानकारी दी जाती है।
  2. रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन: एक बार जब उत्पादक इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो उत्पादक रजिस्ट्रेशन फाॅर्म पर हस्ताक्षर कर यह वक्तव्य देता है कि आज से वह ऑर्गेनिक फाॅमिंग शुरू कर रहा है।
  3. रजिस्ट्रेशन ऑडिट: रजिस्ट्रेशन फाॅर्म को साइन करने के बाद यह पहला डिट होता है। इस ऑडिट में यदि सभी चीजें सही हो रही होती हैं तो उत्पादक ऑर्गेनिक के लिये रजिस्टर्ड हो जाता है और इस समयान्तराल से भूमि का ऑर्गेनिक में रूपान्तरण शुरू हो जाता है।
  4. सर्वेलन्स ऑडिट: यह रजिस्ट्रेशन के 6 महीनों बाद शुरू होता है। इस ऑडिट में उत्पादक ऑर्गेनिक मानकों का पालन करता है या नहीं, यह जांच की जाती है।
  5. इन-कनवरजन ऑडिट: यह ऑडिट रजिस्ट्रेशन के एक साल बाद होती है। इस ऑडिट में यदि सभी चीजें सही हो रही है तो उत्पादक को कन्वरजन टू ऑर्गेनिक का सर्टिफिकेट दिया जाता है।
  6. पूर्ण ऑर्गेनिक ऑडिट: रजिस्ट्रेशन के 2 या 3 साल बाद यह ऑडिट होता है। इस ऑडिट के सही रूप में होने पर ऑर्गेनिक का प्रमाणीकरण दिया जाता है।

वनसर्ट के अनुसार ऑर्गेनिक में बदलने का समय तथा ऑर्गेनिक अवस्था

क वर्षीय हाॅर्टिकल्चर

महीना 2:  रजिस्ट्रेशन ऑडिट

महीना 6: सर्वेलेन्स ऑडिट

महीना 12: इन कन्वरजन ऑडिट

महीना 24: पूर्ण ऑर्गेनिक ऑडिट- इसके बाद बोई गई फसलें ऑर्गेनिक हैं।

ग्रासलेण्ड

महीना 2:  रजिस्ट्रेशन ऑडिट

महीना 6: सर्वेलेन्स ऑडिट

महीना 12: इन कन्वरजन ऑडिट

महीना 24: ग्रेजिंग लेण्ड ऑर्गेनिक है।

बहुवर्षीय

महीना 2:  रजिस्ट्रेशन ऑडिट

महीना 6: सर्वेलेन्स ऑडिट

महीना 12: इन कन्वरजन ऑडिट-I

महीना 24: इन कन्वरजन ऑडिट-II

महीना 36: पूर्ण ऑर्गेनिक – इसके बाद का फसल ऑर्गेनिक हैं।

पशु

महीना 2:  रजिस्ट्रेशन ऑडिट

महीना 6: सर्वेलेन्स ऑडिट

महीना 12: इन कन्वरजन ऑडिट

महीना 24: पूर्ण ऑर्गेनिक- इस समय पशु जो कि 24 महीने से आॅर्गेनिक हो रहे थे या कन्वरजन के समय पैदा हुए पशु ऑर्गेनिक हैं।

Scroll to top