जैविक कृषि में उद्यमिता एवं रोजगार के अवसर

जैविक कृषि क्लिनिक: वर्तमान में जैविक कृषि से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए जैविक कृषि क्लिनिक का विकास समय की मांग है। कृषि स्नातक तथा उद्यमियों के लिए रोजगार का यह नया अवसर है।
- जैविक आदान उत्पादन: जैविक कृषि से सम्बन्धित विभिन्न आदानों की बाजार मंे मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है अतः कम्पोस्ट, जैव-कीटनाशक, हर्बल सत आदि का व्यापारिक उत्पादन कर बाजार मंे नये अवसर प्राप्त किये जा सकते हैं।
- सेवादाता (सर्विस प्रोवाइडर): जैविक कृषि की अच्छी समझ रखने वाले व्यक्ति या संगठन एपीडा से प्रशिक्षण प्राप्त कर जैविक कृषि क्षेत्र में सेवादाता का कार्य कर सकते हैं।
- जैविक बीज तथा नर्सरी पौध का उत्पादन: जैविक बीज उपलब्धता की बाजार मंे नगण्य है अतः प्रमाणित जैविक बीज तथा साथ ही नर्सरी पौध का नया कार्य क्षेत्र विकसित किया जा सकता है।
- डेयरी विकास: जैविक दूध तथा सम्बन्धित उत्पादों के क्षेत्र में व्यक्तिगत या सामूहिक रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
- नये उत्पादों का विकास: जैविक उत्पादन सिद्धान्तों के आधार पर पर्यावरणीय सुयोग्य नये प्रकार के आदानों का विकास एक महत्त्वपूर्ण चुनौती जिसके लिए उद्यमी तथा कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन मिलकर कार्य शुरू कर सकते हैं।
- सूचना प्रबंधन: जैविक कृषि में बाजार अनुसंधान, उपभोक्ता सर्वे, प्रीमियम मूल्य, सरकारी प्रोत्साहन कार्यक्रम आदि की सूचना तक तुरंत पहुँच के लिए विशेषज्ञ सेवाओं की जरूरत होती है। इच्छुक एवं निपुण व्यक्तियों के लिए यह नया एवं अच्छा व्यवसाय हो सकता है।
- प्रशिक्षण केन्द्र खोलना: जैविक कृषि सम्बन्धी समझ विकसित करने के लिए विशेष कौशल विकास केन्द्र खोले जा सकते हैं।
- प्रमाणीकरण संस्था की स्थापना: सक्षम व्यक्ति बाजार की आवश्यकता के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय मानदण्डों के आधार पर प्रमाणीकरण संस्था की शुरूआत कर सकते हैं।
- माॅडल जैविक फार्म/माॅडल जैविक गौशाला की स्थापना: फसल उत्पादन, डेयरी या मिश्रित खेती के पारिस्थितिकीय आदर्श फार्म स्थापित कर बाजार विशेष की जैविक उत्पादों की मांग पूरी की जा सकती है तथा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में विश्वसनीय बनकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
- इको-भ्रमण: जैविक फार्म तथा प्राकृतिक रूप से रख-रखाव के स्थानों पर इको-भ्रमण में लोगों की रुचि बढ़ रही है जहाँ लोग जैविक खाद्य भोजन आदि व्यवस्थाओं को पसन्द करते हैं। भारत में जैविक कृषि फार्म भ्रमण का प्रचलन बढ़ रहा है।
- अन्य: जैविक रेस्टोरेन्ट खोलना, जैविक कृषक पाठशाला चलाना आदि।