ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र का उपयोग कीट और सूंडी इल्लियों आदि कीटों के नियंत्रण के लिए किया जाता है।
सामग्री
- 10 लीटर गौ-मूत्र
- 3 किलोग्राम नीम की पत्ती
- 2 किलोग्राम करंज की पत्ती
- 2 किलोग्राम सीताफल पत्ती
- 2 किलोग्राम बेल के पत्ते
- 2 किलोग्राम अरंडी पत्ती
- 2 किलोग्राम धतूरा के पत्ते
विधि
- मिट्टी के बर्तन में गौ-मूत्र डालकर उसमें उपरोक्त पत्तियों को पीसकर मिश्रण तैयार करें।
- तैयार मिश्रण को धीमी आँच पर उबालें तथा 48 घंटे के लिए छाया में ठण्ड़ा होने दें।
- इसके बाद सूती कपड़े से छानकर स्प्रे के लिए काम में लेंवे।
उपयोग
- प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में तैयार 10 लीटर ब्रह्मास्त्र को सूती कपड़े से छानकर स्प्रे के लिए काम में लेंवे।
- ब्रह्मास्त्र का प्रयोग या भण्डारण छः माह तक कर सकते हैं।
सावधानियां
- भण्डारण मिट्टी के बर्तन में करें।
- ब्रह्मास्त्र को छाया में रखे एवं धूप से बचाएं।
- गौ-मूत्र प्लास्टिक के बर्तन में रखें।